शुक्रवार, 4 जनवरी 2013

आरएसएस के प्रदर्शन की कवरेज....

गतांक से आगे 8....


सुदर्शन प्रकरण को लेकर द इंडियन एक्सप्रेस की खबर यात्रा बाद में भी जारी रही। अखबार ने 14 नवंबर को प्रकाशित तीन कॉलम की खबर मे सुदर्शन जी का एक कॉलम का फोटो भी लगाया है। इस खबर का शीर्षक है स्यू सुदर्शन : आरएसएस लीडर टू सोनिया। 15 नवंबर को अखबार ने पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के हवाले से लिखा- मूव कोर्ट, स्टॉप स्ट्रीट प्रोटेस्ट्स, सेज राजनाथ टू कांग। दो कॉलम की इस खबर के साथ जाहिर है राजनाथ सिंह का छोटा सा फोटो भी है। इसी दिन यानी 15 नवंबर को अखबार ने प्रकाशित किया है सुदर्शन्स कमेंट सोनिया रिमार्क्स हैव लोवर्ड हिज स्टेटस। एक कॉलम की पीटीआई की यह खबर इंदौर दौरे पर आए पूर्व भाजपा नेता गोविंदाचार्य के हवाले से लिखी गई है।

द हिंदू की भी नजर बाद में भी सुदर्शन प्रकरण पर बनी रहती है। अखबार ने 15 नवंबर को चार कॉलम की खबर प्रकाशित की केस रजिस्टर्ड अगेन्स्ट एक्स आरएसएस चीफ। इस खबर को जयपुर से अखबार के संवाददाता ने भेजी है। इसके अगले दिन जयपुर संवाददाता की ही खबर अखबार ने प्रकाशित की- संघ परिवार हैंड सीन इन झालावाड़ अनरेस्ट। इस खबर को छह कॉलम की डिस्प्ले मिली है। 17 नवंबर को रांची में संघ कार्यकर्ताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प की तीन कॉलम की फोटो के साथ अखबर ने एक कॉलम की खबर प्रकाशित की है- आरएसएस, कांग्रेस वर्कर्स क्लैश।
अब नजर डालते हैं हिंदी अखबारों की कवरेज पर एक नजर। दैनिक भास्कर ने चूंकि सुदर्शन के बयान को ब्रेकिंग न्यूज की तरह छापा था, लिहाजा उसका उत्साह कुछ ज्यादा ही नजर आता है। उसने 13 नवंबर को पांच खबरें प्रकाशित की हैं। चार कॉलम की पहली खबर का शीर्षक है सोनिया के समर्थन में उतरे पुराने दिग्गज। इस खबर के साथ  सोनिया गांधी का इंफाल में हुए पारंपरिक स्वागत की फोटो के साथ ही रायबरेली में प्रियंका गांधी की फोटो भी प्रकाशित की गई है। दूसरी खबर तीन कॉलम की है संघ और भाजपा ने जताया खेद। पहली दोनों खबरें जहां नई दिल्ली डेटलाइन से लिखी गई हैं, वहीं तीसरी खबर इंदौर से है । इस खबर का शीर्षक है सुदर्शन का सुरक्षा घेरा तोड़ा। इंदौर दौरे पर पहुंचे सुदर्शन के एक बयान पर आधारित खबर भी है श्रीराम की पैतृक संपत्ति है जन्मभूमि स्थान। इसी खबर में भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और मंदसौर आदि जगहों पर संघ के खिलाफ कांग्रेसियों के प्रदर्शन का जिक्र भी है। चौथी खबर जयपुर से लिखी गई है सुदर्शन पर केस दर्ज। दो कॉलम की इस खबर के साथ दिल्ली समेत देश में कांग्रेस के प्रदर्शन का भी अलग से जिक्र किया गया है। नई दिल्ली से प्रकाशित नई दुनिया ने भी पांच खबरें प्रकाशित की हैं। पांच कॉलम की खबर के साथ लखनऊ के संघ मुख्यालय केशव भवन पर पुलिस के साथ कांग्रेसियों की हुई झड़प को भी जगह दिया गया है। इस खबर का शीर्षक है सुदर्शन के बयान पर विरोध प्रदर्शन, धरना। नई दिल्ली से लिखी दूसरी खबर का शीर्षक है संघ पर कांग्रेस का हमला जारी। दो कॉलम की इस खबर के साथ कांग्रेस भाजपा नेताओं में बढ़ी निजी कटुता। लगभग दो कॉलम की इस खबर के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलौत के हवाले से एक कॉलम की खबर और प्रकाशित की गई है- गांधीजी के हत्यारों पर एतबार नहीं: गहलौत। दो कॉलम की पांचवीं खबर का शीर्षक है सुदर्शन के बयान पर संघ ने खेद जताया।
सबकी खबर ले, सबको खबर दे के साथ पत्रकारिता करने वाले जनसत्ता ने इस दिन तीन खबरें प्रकाशित की हैं। पहली खबर का शीर्षक है - जयपुर में सुदर्शन के खिलाफ मुकदमा दर्ज। यह खबर अंदर के पेज तक फैलाई गई है। पहले पेज की दूसरी खबर का शीर्षक है टिप्पणी पर संघ-भाजपा ने फिर खेद जताया। इसे भी अंदर के पेज तक फैलाया गया है। दो कॉलम की तीसरी खबर का शीर्षक है सुदर्शन के बयान के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन।

कोई टिप्पणी नहीं: