शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2013

संघ की कवरेज....


आखिरी किश्त ...
दैनिक भास्कर ने 14 नवंबर को सुदर्शन प्रकरण में तीन खबरें प्रकाशित की है। एक ही शीर्षक सुदर्शन पर मानहानि के मुकदमे की सलाह से प्रकाशित पहली खबर नई दिल्ली से लिखी गई है। पहली खबर में संघ ने सोनिया गांधी को सुदर्शन पर मुकदमा चलाने का सुझाव दिया है। जयपुर से लिखी दूसरी खबर का उपशीर्षक है सुदर्शन हो सकते हैं गिरफ्तार। तीसरी खबर भोपाल से है मैदान में उतर सकता है संघ। यह खबर अंदर के पेज तक फैलाई गई है। दैनिक भास्कर ने 16 नवंबर को दो कॉलम की खबर प्रकाशित की। राजनाथ सिंह के हवाले से लिखी गई खबर का शीर्षक है कांग्रेस भ्रष्टाचार से ध्यान बंटाने को सुदर्शन को दे रही तूल : राजनाथ। भास्कर ने 16 को ही तीन कॉलम की एक खबर भी प्रकाशित की है सुदर्शन व राहुल-दिग्विजय के खिलाफ परिवाद पेश। इंदौर से लिखी इस खबर के साथ तीनों नेताओं के छोटे-छोटे फोटो भी प्रकाशित किया है।